Jharkhand Bhulekh (झारखंड भूलेख) 2025: ऑनलाइन खतियान, जमाबंदी और नक्शा कैसे देखें?

अब जमीन के रिकॉर्ड देखने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आइये जानते हैं कि घर बैठे कैसे देखें खतियान, नक्शा और जमाबंदी झारखंड भूलेख पोर्टल पर जाकर कैसे देख पाएंगे |

Jharkhand Bhulekh : झारखंड सरकार ने राज्य के सभी ज़मीन संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब नागरिकों को अपनी ज़मीन का खतियान, जमाबंदी, और भू-नक्शा देखने के लिए राजस्व विभाग के दफ्तरों में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी । इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा बनाया गया है एक ऑनलाइन पोर्टल: jharbhoomi.nic.in. चाहे तो आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधे Jharkhand Bhulekh पोर्टल पर जा सकते हैं | या फिर बताये गए स्टेप को फॉलो करके आप अपनी ज़मीन का खतियान, जमाबंदी, और भू-नक्शा देख सकते हैं |

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप क्या -क्या कर सकते हैं –

  • अपनी ज़मीन की स्थिति जान सकते हैं,
  • खतियान और नक्शा देख सकते हैं,
  • जमीन पर कोई विवाद है या नहीं, यह भी पता कर सकते हैं।

शब्दअर्थ
खतियानयह ज़मीन के मालिकाना हक़ की जानकारी देने वाला दस्तावेज़ होता है
जमाबंदीयह राजस्व रिकॉर्ड होता है जिसमें ज़मीन पर कौन टैक्स देता है और उसका उपयोग क्या है
भू-नक्शाज़मीन की सीमाओं और आकार को दर्शाने वाला मानचित्र

अगर आप बताये गए स्टेप को सही से फॉलो कर लिये तो आप झारखंड भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना खसरा ,खतौनी एवं अपने खेत का भू नक्शा देख सकते हैं |

Step-1 -भूलेख पोर्टल पर जाएं


वेब ब्राउज़र में https://jharbhoomi.nic.in/ खोलें।

Step 2- खातियान / जमाबंदी खोजें

होमपेज पर “View Your Account” या “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करें।


Step-3- जिला, अंचल और हल्का चुनें:-

अपनी ज़मीन के अनुसार जिला, अंचल, हल्का, और मौजा का चयन करें।

Step-4- खोज का तरीका चुनें

Step-5-CAPTCHA डालें और खोजें

सुरक्षा कोड भरें और फिर Submit करें।


Step-6- आपकी खतियान की जानकारी सामने होगी

यह नकल Unofficial होती है, लेकिन ज़मीन की जानकारी के लिए काफ़ी उपयोगी है।


Step-1 पोर्टल पर “View Land Map” या “भू-नक्शा देखें” विकल्प चुनें।

इस स्टेप को फॉलो करके आप अपने खेत का भू नक्शा देख सकते हैं जैसा नीचे बताया गया हैं –

Step-2- जिला, अंचल, मौजा आदि जानकारी भरें।

जिला, अंचल, मौजा आदि जानकारी भर के आप अपने खेत का नक्शा देख सकते हैं |

Step-3- खेसरा नंबर डालें और नक्शा देख सकते हैं।

  1. ऊपर बताई गई प्रक्रिया से खतियान खोलें।
  2. प्रिंट विकल्प पर क्लिक करें।
  3. PDF के रूप में सेव करके रख सकते हैं।

सावधान रहें – असली और नकली भूलेख वेबसाइट की पहचान करें!

असली वेबसाइट: https://jharbhoomi.nic.in/
❌ किसी और लिंक या संदिग्ध वेबसाइट से अपनी जानकारी ना भरें।

अब जब आपने जान लिया है कि झारखंड भूलेख पोर्टल से कैसे खतियान और नक्शा देखा जाता है, तो देर न करें। डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते इस कदम में आप भी शामिल हो जाइए और घर बैठे अपनी ज़मीन की जानकारी प्राप्त कीजिए।

“डिजिटल भूलेख – हर किसान का अधिकार!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :-

[sp_easyaccordion id=”4118″]

Read More:-

Leave a Comment